छत्तीसगढ़: पिता ने दी नाबालिग बेटे की बलि, प्राइवेट पार्ट भी काटा
पुलिस के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में तांत्रिक राजेश यादव के कहने पर रामगोपाल पटेल ने अपने पुत्र रूपेश की बलि चढ़ा दी।
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एक पिता द्वारा अपने 13 साल के बेटे की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले का है जहां एक पिता ने तांत्रिक के कहने पर पिता ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी है। 25 नवंबर को मृतक रूपेश का क्षत विक्षत शव उसके घर से बरामद किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में पिता और तांत्रिक दोनों को को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में तांत्रिक राजेश यादव के कहने पर रामगोपाल पटेल ने अपने पुत्र रूपेश की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब उसके पिता पर शक हुआ। आरोपी पिता रामगोपाल ने बताया कि उसने भूत प्रेत से पीछा छुड़ाने के लिए अपने पुत्र की बलि दे दी। रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद में उसके सिर में चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं रामगोपाल ने बाद में अपने बच्चे का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामगोपाल पटेल ने कहा कि उसे महसूस हो रहा था कि उसके सिर पर भूत प्रेत का साया है। इसके बाद उसने तांत्रिक राजेश यादव से संपर्क किया। उसने बताया कि भूत प्रेत उसे परेशान कर रहे हैं और जब वह अपने पुत्र की बलि देगा तब वह इस समस्या से छुटकारा पा सकेगा। इसके बाद तांत्रिक के कहने पर रामगोपाल पटेल ने अपने बेटे की बलि दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पटेल को पुत्र की बलि देने के आरोप में और बैगा को आपराधिक षड़यंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications