पिता या पति? चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे के नामांकन पत्र में कंफ्यूजन से टीडीपी को टेंशन!

नई दिल्ली- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के नामांकन पत्र में एक बड़ी गलती से उनके पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी फजीहत हो रही है। दरअसल, नायडू ने विधानसभा चुनाव के लिए जो अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, उसमें उनके पिता को उनका 'पति' बता दिया गया है।

Father or husband? confusion in Chandrababu Naidu nomination paper Tension for TDP

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के नामांकन पत्र में एक बड़ी गलती से उनके पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी फजीहत हो रही है। दरअसल, नायडू ने विधानसभा चुनाव के लिए जो अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, उसमें उनके पिता को उनका 'पति' बता दिया गया है।

दरअसल, चंद्रबाबू की ओर से जो नामांकन पत्र दाखिल किया गया उसके साथ लगाए गए अनुलग्नक (annexures)में खरजुरा नायडू को उनके पिता की जगह 'पति' बता दिया गया है। ये गलती सिर्फ चंद्रबाबू के नामांकन पत्र में ही नहीं, बल्कि उनके बेटे लोकेश नायडू के पेपर में भी हुई है। लोकेश के नामांकन पत्र में भी चंद्रबाबू को उनके पिता की जगह 'पति' लिख दिया गया है।

टीडीपी के मुखिया और उनके बेटे के नामांकन पत्रों में हुई यह भारी भूल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है, जिसको लेकर अब टीडीपी के लोगों को भारी उलझनों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि टीडीपी अध्यक्ष अपने गृह जिले चित्तूर के कुप्पम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके बेटे लोकेश राज्य की राजधानी अमरावती क्षेत्र के मंगलागिरी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

टीडीपी की ओर से सफाई दी गई है कि यह गलती इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर की ओर से जारी मतदाता सूची की प्रमाणित कॉपी में खामी की वजह से हुई है, जो नामांकन पत्र में अनुलग्नक (annexures)के रूप में लगाई गई थी। ये कॉपी 19 मार्च को ही जारी की गई थी, लेकिन 22 मार्च को नामांकन करते समय तक इसपर किसी का ध्यान नहीं गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+