शहीद के पिता बोले, युद्ध से ही सुधरेगा पाकिस्तान, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

शहीद मेजर कमलेश पाण्डेय के पिता मोहन चंद्र पाण्डेय भी सेना से रिटायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हिंसा को खत्म करने के लिए युद्ध जरुरी हो गया है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर कमलेश पाण्डेय के पिता ने पाकिस्तान के साथ युद्ध कर सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से निपटने का युद्ध ही एकमात्र रास्ता बचा है तभी 15- 20 साल तक शांति रह सकती है।

शहीद के पिता बोले, युद्ध से ही सुधरेगा पाकिस्तान, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

शहीद मेजर कमलेश पाण्डेय के पिता मोहन चंद्र पाण्डेय भी सेना से रिटायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हिंसा को खत्म करने के लिए युद्ध जरुरी हो गया है। शुक्रवार को अपने बेटे के अंतिम संस्कार से पहले मोहन चंद्र पाण्डेय ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के अलावा कोई विक्लप नहीं बच गया है। युद्ध के जरिए सबक सिखाने पर ही कुछ सालों के लिए शांति आ सकती है।

मेजर कमलेश पाण्डेय का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हल्द्वानी के उनके पैतृक गांव में किया गया था। जब मेजर कमलेश पाण्डेय का शव उत्तराखंड पहुंचा था तब स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

कमलेश पाण्डेय भारतीय सेना के उन तीन जवानों में थे जो गुरुवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जख्मी हो गए थे। तीन सैनिकों का श्रीनगर स्थित 12 मिलिट्री अस्पताल में निधन हो गया था। उसमे मेजर पाण्डेय के अलावा तेनजिन और कृपाल सिंह थे। हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने मेजर कमलेश पाण्डेय समेत तीनों जवानों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+