जुए में बाप ने बेटी की इज्‍जत को दांव पर लगाया, हार गया तो कर दी शादी

Father loses 13-yr-old daughter in gambling
कोलकाता। महाभारत में जुए में अपनी पत्‍नी को दांव पर लगाने की कहानी तो आपने सुनी ही होगी मगर 210वीं सदी में भी ऐसा होगा आपने सोचा नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को ही जुए में दांव में लगा दिया। इतना ही नहीं जब वो जुए में बेटी को हार गया तो उसके दोगुने उम्र के व्‍यक्ति से उसके शादी की अनुमति भी दे दी। पुलिस ने इस मामले में बाप और उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को पुलिस ने एक संस्‍था के पास रखा है जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक ये चौंकाने वाली घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कृष्णापुर-बुरीतला गांव की है। मासूम बच्ची के जुआरी पिता ने एक दिसंबर को स्थानीय युवक सुकुमार मंडल के साथ जुआ खेलना शुरू किया। सब कुछ हारने के बाद उसने अपनी बच्ची को दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी। शादी की तारीख 22 जनवरी तय की गई जबकि 9 दिसंबर को हुई सगाई में गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया।

अपने से दोगुनी उम्र के व्यक्ति से सगाई होने और शादी की तारीख पक्की होने के बाद 13 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जैसे ही मामला सामने आया फौरन कार्रवाई की गई और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। एनजीओ चाइल्डलाइन के सदस्यों को भी बुलाया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग को सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+