बीवी के चरित्र पर था शक, पति ने सात माह की बेटी की हत्या कर कुएं में फेंका
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिल के शिरूर इलाके में दिल देहला देने वाली घटना सामने आई हैं। एक बाप ने अपनी सात महीने की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी पिता ने बच्ची के शव को एक कुएं में फेंक दिया। यह घटना शिरूर के आंधल गांव में घटी है। मासूम बच्ची के पिता ने घर से लापता होने की सूचना भी शिरूर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भूरा धुलकर और अरुणा धुलकर पति पत्नी है। अरुणा को पहला लड़का होने के बाद अरुणा काफी महीनों से अपने मायके में जाकर रह रही थी। 7 महीने पहले अरुणा और भूरा धुलकर को एक प्यारी सी बच्ची हुई। जिसका नाम कौशल्या रखा था। लेकिन भूरा धुलकर को अपनी ही बेटी पर शक था कि वह उसका खून नही बल्कि नाजायज औलाद हैं। इसी वजह से भूरा धुलकर ने अपनी सात महीने की बच्ची का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव छुपाने के लिए उसे कुए में फेंक दिया।

बता दें कि घटना 28 फरवरी की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भूरा धुलकर ने अपनी बेटी कौशल्या को किसी ने अगवा करने का नाटक रचा। भूरा ने इसकी जानकारी पास के पुलिस स्टेशन में भी दी। शनिवार की सुबह पुलिस को कुएं में एक बच्ची का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अरुण और भूरा को बुलाया। पुलिस ने भूरा से पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल किया। भूरा धुलकर को शक था कि कौशल्या उसकी बेटी नहीं है। इसी बात को लेकर को अरुणा और भूरा का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications