नाबालिग बेटी पहुंची मंगेतर के पास, पिता ने उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि आप फोन पर बात कर रहे हों और कोई और आपको फोन करे तो वेटिंग दिखाता है। लेकिन पंजाब में एक पिता को अपनी बेटी का फोन बिजी होना इतना नागवार गुजरा कि उसे मौत के घाट उतार दिया। महज 16 साल की रिंकी को जब उसके पिता करनैल सिंह ने शुक्रवार की रात तकरीबन 9 बजे फोन किया तो उसका फोन बिजी आ रहा था।

पत्नी के अवैध संबंध का विरोध महंगा पड़ा पति को, गयी जान

Father killed his minor daughter when she went to her in laws house

दोबारा जब पिता की रिंकी से बात हुई तो उसे काफी फटकार सुनने को मिली। पिता की डांट से क्षुब्ध रिंकी अपने मंगेतर के घर चली गयी। रिंकी की नाबालिग उम्र में ही उसके पिता ने कैथल गांव में एक लड़के से सगाई कर दी थी। लेकिन नाबालिग होने के चलते उसकी शादी नहीं हो पायी थी।

जब रिंकी अपने होने वाले ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने इस बात की जानकारी करनैल सिंह को दी। करनैल सिंह ने उसी वक्त उसकी बेटी को वापस उसके घर छोड़ने को कहा। लेकिन जब ससुराल वाले रिंकी को लेकर उसके घर जाने लगे तो रास्ते में करनैल सिंह ने उन्हें रोक लिया।

करनैल सिंह ने गाड़ी रोकने के बाद रिंकी के मंगेतर के भाई की जमकर धुनाई कर दी और उसके बाद रिंकी को गाड़ी से उतारकर उसका गला रेत दिया। अपनी नाबालिग बेटी की हत्या के बाद करनैल सिंह ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना गुनाह कबूल किया। करनैल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया और रिंकी के शव का पोस्टमार्टम करके उसे घरवालों को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+