DSP बेटी की खाकी वर्दी पर लगे स्टार को निहारता रहा पिता, भावुक कर देगी तस्वीर

नई दिल्ली। अधिकांश बच्चों की ये इच्छा होती है कि, जीवन में वे कुछ ऐसा हासिल करें जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो। जब वो पल आता है तो बच्चों के साथ-साथ मां बाप के लिए भी वह लम्हा यादगार होता है। ऐसे ही एक बाप-बेटी की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जो हर किसी को इमोशनल कर रही है। यह फोटो हैं मणिपुर की राजधानी इंफाल की नई डिप्टी एसपी रत्ना नगसेप्पम की है। जिसमें उनकी वर्दी पर लगे सितारों को देख रहे हैं।

पिता-बेटी की शानदार जोड़ी हुई वायरल

पिता-बेटी की शानदार जोड़ी हुई वायरल

मणिपाल की पुलिस अधिकारी रत्ना नगसेप्पम और उनके पिता की यह फोटो हजारों लोगों के लिए एक प्रेरणा है। दरअसल इस फोटो में रत्ना के पिता उनकी वर्दी पर लगे स्टार को चक कर रहे हैं और रत्ना अपने पिता की आखों में उन स्टार को देख रही हैं। इस फोटो को अमित पंचाल नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस फोटो को लेकर पिता-बेटी की शानदार जोड़ी बताकर कमेंट कर रहे हैं।

रवीना टंडन ने फोटो की शेयर

यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस फोटो को प्राउड इंडियन वूमन हैशटैग के साथ शेयर किया है। वहीं अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने भी इस फोटो की शेयर किया है।

हजारों लोगों ने फोटो की लाइक

रत्ना फक्र से अपने पिता की ओर देख रही हैं। इस तस्वीर में बाप और बेटी दोनों की आंखों में गर्व का भाव दिख रहा है और इसीलिए यह तस्वीर सैकड़ों लोगों को आकर्षित कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 14 हजार से अधिक लाइक्स और 1 हजार से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘गौरवान्वित पिता की गौरवान्वित बेटी।' एक ने लिखा, ‘बेटी ने अपने पिता को गौरवान्वित किया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह महिला सशक्तीकरण का असली चेहरा है। यह बहुत सुंदर है।' एक यूजर ने लिखा, ‘इस एक तस्वीर में कई सारी भावनाएं झलक रही हैं।' ट्विटर पर तो इस तस्वीर को खूब लाइक, शेयर और कमेंट्स मिल रहे हैं। आप बताइए, आपको यह तस्वीर कैसी लगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+