भूख हड़ताल से बिगड़ी सत्येंद्र जैन की तबीयत पर केजरीवाल ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: एलजी के आवास पर सीएम केजरीवाल के साथ भूख हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी खुद दी थी। पिछले सात दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन अनशन पर हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती जैन की तबीयत को लेकर अरविंद केजरीवाल का ट्वीट भी आया है।

सत्येंद्र जैन की तबीयत अब बेहतर

सत्येंद्र जैन की तबीयत अब बेहतर

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन की तबीयत अब बेहतर है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछली रात को कीटोन लेवल बढ़ने लगा और जैन ने सिर में दर्द, शरीर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी तबीयत में सुधार है। वो 6 दिन से अनशन पर हैं।

सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

इसके पहले जब कल सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस वक्त कीटोन लेवल बढ़ता जा रहा था और शुगर लेवल कम हो रहा था। उन्‍हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 12 जून से अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा

दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा

बता दें कि पिछले सात दिनों से आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने मंत्रिमंडल सहयोगी सत्येंद्र जैन और गोपाल राय के साथ धरना दे रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली का सियासी पारा भी काफी चढ़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+