अब एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल्स की पार्किंग में होगी फास्ट टैग सेवा की शुरुआत
नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने फास्ट टैग की शुरुआत की थी। फास्ट टैग की वजह से टोल प्लाजा पर जाम काफी कम हुआ है। इसकी सफलता को देखते हुए अब सरकार फास्ट टैग सेवा को शॉपिंग मॉल और एयरपोर्ट की पार्किंग में भी लागू करने की योजना बना रही है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इन पार्किंग स्थल पर फास्ट टैग सेवा के लिए देश के कुछ अग्रणी बैंकों से बात कर रहा है, ताकि यहां पर भी फास्ट टैग सेवा को लागू किया जा सके। शुरुआती चरण में इस सेवा को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू के एयरपोर्ट और मॉल्स में अगले कुछ महीने में शुरू किया जाएगा।

दिल्ली, मुंबई में पहले शुरू होगी सेवा
मौजूदा समय में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल कलेक्शन हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू है, यहां 10 बैंकों द्वारा फास्ट टैग की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई शुरुआती चरण में इस सेवा की शुरुआत करेगा। एनपीसीआई की ओर से इस बाबत जानकारी देते हुए कहा गया है कि पहले चरण में दिल्ली और मुंबई में इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। साथ ही एनपीसीआई शहर के कई बड़े मॉल और एयरपोर्ट व अन्य प्राइवेट पार्किंग लॉट के संचालकों से बात कर रहा है।

कई बैंकों ने प्रोजेक्ट के लिए जाहिर की इच्छा
फास्ट टैग प्रोजेक्ट के लिए कई अहम बैंकों ने अपनी इच्छा जाहिर की है। फिलहाल फास्ट टैग को हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के लिए लागू किया गया ताकि लोगों को पार्किंग स्थल पर रुकना नहीं पड़े और बिना किसी के संपर्क में आए वह टोल प्लाजा को पार कर सकें। इसके लिए लोगों की कार के आगे के शीशे पर फास्ट टैग का टिकट लगाया जाता है जिसे टोल प्लाजा पर लगे फास्ट टैग रीडर आसानी से पढ़ सकते हैं और कार स्वामी के बैंक खाते से पैसा अपने आप कट जाता है।

देश के 695 टोल प्लाजा पर सेवा उपलब्ध
कार पर लगे फास्ट टैग जिसे आरएफआईडी कहते हैं इसके जरिए कार स्वामी के बैंक खाते से अपने पास टोल प्लाजा का पैसा कट जाता है। आईसीआईसी बैंक के अनसिक्योर्ड असेट के हेड सुदीप्त रॉय ने बताया कि यह काफी सुरक्षित और बिना किसी के संपर्क में आए झंझट मुक्त व्यवस्था है। यह आरएफआईडी तकनीक पर काम करता है। देश के 695 टोल प्लाजा पर फिलहाल यह सेवा उपलब्ध है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications