अन्ना का केजरीवाल पर हमला, करो अनशन, लाओ, मजबूत लोकपाल

अन्ना अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन कर रहे हैं, जिसका आज छठवां दिन है। उनका कहना है कि जब तक बिल राज्यसभा में पारित नहीं हो जाता वह अनशन पर बैठे रहेंगे। अभी संसद सत्र का पांच दिन का समय बाकी है ऐसे में अगर विशेष सत्र बुलाने की जरूरत पड़ती है तो उसे भी बुलाया जाना चाहिए। अन्ना का कहना है हम चाहते थे कि सीबीआई सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो और सिटिजन चार्टर को इसके दायरे में लाया जाय सरकार ने इस पर हामी भर दी है और अब इसे राज्यसभा में पारित होना ही चाहिए। उन्होने केजरीवाल से मतभेद होने की बात पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धि के यादवबाबा मंदिर के बाहर 10 दिसंबर को अनशन की शुरूआत की थी। उनकी सहयोगी किरण बेदी ने कहा कि 'पहले केजरीवाल को प्रस्तावित बिल का अध्ययन करना चाहिए फिर इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। अगर किसी को लगता है कि यह लोकपाल बिल कमजोर है तो उन्हें पहले इसे पढ़ना चाहिए फिर किसी निष्कर्ष पर आना चाहिए।
किरण बेदी ने बताया कि मैं कल राज्यसभा जाऊंगी और वहां की कार्यवाही के बारे में अन्ना को सूचित करती रहूंगी।












Click it and Unblock the Notifications