श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कान्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती के मौके पर आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव में वे श्रीनगर से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। जयंती समारोह शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के यहां हजरत बल स्थित मकबरे पर आयोजित किया गया था।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "महबूब बेग अनंतनाग से पार्टी के प्रत्याशी होंगे, जबकि शरीफुद्दीन शारिक बारामुला से प्रत्याशी होंगे।"तीनों लोकसभा क्षेत्र अभी नेशनल कान्फ्रेंस के कब्जे में है।
लोकसभा में श्रीनगर का प्रतिनिधित्व फारूक अब्दुल्ला करते हैं, जबकि महबूब बेग अनंतनाग से और शरीफुद्दीन शारिक बारामुला से सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications