राहुल के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला- मुबारक हो, आप फैसले पर अडिग रहे

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि उन्हें खुशी है वो अपने फैसले पर डटे रहे। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने कहा, मुबारक हो वो अपने फैसले पर खड़े रहे। वो जवान हैं और भविष्य में फिर से अध्यक्ष बन सकते हैं। वो हमेशा ही इस पद पर किसी और को चाहते थे, मैं नहीं कहूंगा कि चुनाव में हार की वजह से ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि अब वो पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा काम करेंगे।

Rahul Gandhi resign, rahul gandhi, Farooq Abdullah, congress, राहुल गांधी, कांग्रेस, ट्विटर, फारूक अब्दुल्ला

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी। जिसके बाद से पार्टी नेता उनको पार्टी पर बने रहने के लिए कह रहे थे। करीब एक महीने से यही स्थिति बनी हुई थी और उनको मनाने का दौर जारी था। बुधवार को राहुल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी चार पेज का इस्तीफा पोस्ट किया है। राहुल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते 2019 के चुनाव में हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। पार्टी के तरक्की और भविष्य के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए मुश्किल फैसले लेने की की जरूरत होती है। यह ठीक नहीं होगा कि 2019 की नाकामी के लिए बहुत सारे लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते यह नाइंसाफी होगी कि मैं दूसरों को जिम्मेदार ठहराऊं और अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर दूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+