सुंजवान आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, पढ़िए क्या कहा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तगड़ा हमला बोला है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तगड़ा हमला बोला है। आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब इस तरह की आतंकी घटनाएं ना होती हों और ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं। अगर पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहता है तो उसे आतंकवाद को रोकना होगा, वरना इसके बुरे परिणाम होंगे। मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि अगर यही सब जारी रहा तो फिर भारत खुद को युद्ध छेड़ने से रोक नहीं पाएगा।'

'फिर युद्ध छेड़ने से नहीं रुकेगा भारत'

'फिर युद्ध छेड़ने से नहीं रुकेगा भारत'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'ऐसे हालात में पाकिस्तान से कोई बात नहीं हो सकती। मैं मानता हूं कि युद्ध से तबाही होगी, दोनों देशों को नुकसान होगा, लेकिन अगर पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता तो फिर भारत के पास केवल वही एक विकल्प होगा।' गौरतलब है कि जम्‍मू के सुंजवान स्थित आर्मी कैंप पर शनिवार को तड़के आतंकी हमला हुआ। जम्‍मू कश्‍मीर के मंत्री अब्‍दुल रहमान वीरी की ओर से जो जानकारी दी गई है कि हमले में दो जेसीओ शहीद हो चुके हैं।

हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ

हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ

आतंकी नाले की मदद से आर्मी कैंप में दाखिल हुए और फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ है। इस हमले में भी सभी आतंकी पाकिस्‍तानी हैं। नौ फरवरी को जब संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की मौत की बरसी थी उसके बाद ही इस हमले को अंजाम दिया गया। हमले के बाद इस इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

क्वार्टर में छिपे हैं आतंकवादी

क्वार्टर में छिपे हैं आतंकवादी

आईजीपी जामवाल के मुताबिक जिस समय संदिग्‍ध गतिविधियां देखी गईं उस समय आतंकियों की ओर से फायरिंग हुई और फिर इसका जवाब दिया गया। शुरुआती गोलीबारी में हवलदार और उसकी बेटी घायल हो गए हैं। अभी ऑपरेशन जारी है और आतंकी एक क्‍वार्टर में छिप हुए हैं। इस बीच, गृह मंत्री राजनाथ सिह ने आतंकी हमले पर कहा कि जब तक ऑपरेशन चलेगा वो इस पर कुछ नहीं बोंलेंगे। उन्होंने कहा कि हम यह आश्वस्त कर सकते हैं कि हमारे जवान मुस्तैद हैं। वो आप लोगों का मस्तक नही झुकने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+