'अन्नदाताओं को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा' खरीफ फसलों की MSP बढ़ने पर बोले पीएम मोदी

मोदी सरकार ने 17 प्रकार खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कुछ फसलों की एमएसपी में बहुत भारी बढ़ोतरी की गई है। पीएम मोदी ने कहा है कि इससे किसानों को लाभ मिलेगा।

PM Modi on MSP

MSP news: केंद्रीय कैबिनेट ने 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने बीते नौ वर्षों में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उसी कड़ी में खरीफ फसलों की एएमएसपी बढ़ाने का सरकार ने फैसला लिया है।

'अन्नदाताओं को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा'
पीएम मोदी ने एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने के बाद ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इससे देश के अन्नदााओं उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस फैसले पर आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने मुहर लगाई है, जिसकी अध्यक्षता खुद पीएम मोदी ने की है।

'फसलों में विविधता लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा'
अपनी सरकार के इस फैसले पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, 'बीते 9 वर्षों में किसान भाई-बहनों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसी कड़ी में आज सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे अन्नदाताओं को उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ ही फसलों में विविधता लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।'

17 तरह की फसलों की एमएसपी बढ़ी
इस फैसले के तहत केंद्र सरकार ने 17 तरह की खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'केंद्रीय कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला फसल उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसलों विविधता को प्रोत्साहन देने के लिए है।'

इस फैसले से अब सामान्य धान की एमएसपी प्रति क्विंटल 2040 रुपए से बढ़ाकर 2183 रुपए कर दी गई है। धान ग्रेड ए की एमएसपी 2060 रुपए से बढ़ाकर 2203 रुपए की गई है।

इसी तरह हाइब्रिड ज्वार की कीमत 2970 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3180 की गई है। वहीं ज्वार मालदांडी के लिए अब किसानों को 2990 रुपए की जगह 3225 रुपए मिलेंगे।

बाजरे की एमएसपी अब 2350 की जगह 2500 रुपए होगी। वहीं रागी 3578 रुपए प्रति क्विंटल की जगह 3846 रुपए में ली जाएगी। मक्के की एमएसपी भी 1962 की जगह 2090 रुपए होगी।

अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए किया गया है, तो मूंग की सरकारी खरीद 7755 रुपए की जगह 8558 रुपए में होगी।

बाकी खरीफ फसलों की नई एमएसपी और इससे जुड़ा पूरा ब्योरा देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजीए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+