Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों ने सड़क पर बहाया दूध, की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

नई दिल्ली: पिछले 5 दिनों से किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी है। 1 जून से देश के कई राज्यों के किसान संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 'गांव बंद आंदोलन' शुरू किया था। इस आंदोलन के दौरान किसानों ने दूध और सब्जियों की सप्लाई रोक दी है, किसानों ने कई राज्यों में बंद के दौरान सड़कों पर दूध बहाकर और फल-सब्जियां फेंककर अपना विरोध जताया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी किसानों ने आंदोलन का समर्थन किया और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। वहीं इस आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन में दरार भी सामने आई है और इसी कारण पंजाब में 6 जून को आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है, हालांकि देश के बाकी राज्यों में ये आंदोलन जारी रहेगा। किसान आंदोलन के कारण बाजार में सब्जियों की कीमतों में उछाल देखने को मिली है और कई राज्यों में दूध की किल्लत भी हो रही है। कर्जमाफी और कृषि उत्पादों की सही कीमत की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का आज छठा दिन है।

10-Day Farmers Protest across states vegetables get costly Live Updates

किसान आंदोलन का छठा दिन, पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें

LIVE Feed
Jun 06, 2018, 3:34 PM IST

वर्धा के परसोडी टेंभरी गांव के किसानों ने सड़क पर दूध फेंक कर विरोध जताया।
Jun 06, 2018, 3:32 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा शहर के आर्वी तालुका में ग्रामीण इलांको में किसानों ने जमकर विरोध करते हुए रास्तों पर उतरे।
Jun 06, 2018, 12:40 PM IST

किसानों के गांव बंद का असर अब मंडियों पर दिखने लगा,मंडियों में सब्जियों की आवक हुई कम
Jun 06, 2018, 11:25 AM IST

किसान आंदोलन के चलते गृह मंत्रालय ने मंदसौर को 1 जून से ही हाई अलर्ट पर रखा गया है, राहुल गांधी की रैली पर होंगी नजरें
Jun 06, 2018, 8:55 AM IST

पांचवें दिन भी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में किसानों ने दूध एवं सब्जियां सड़क पर फेंकी और किया चक्का जाम
Jun 06, 2018, 8:51 AM IST

पंजाब में किसान आंदोलन हुआ बेदम, आपसी टकराव के बाद आज खत्म करेंगे हड़ताल
Jun 06, 2018, 8:51 AM IST

पंजाब को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में किसानों का आंदोलन अब भी जारी
Jun 06, 2018, 8:51 AM IST

उत्तर और मध्य भारत में सब्जियों की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा, फल-सब्जियों और दूध की हो रही है किल्लत
Jun 06, 2018, 8:51 AM IST

बुधवार को दोपहर एक से तीन बजे तक श्रद्धांजलि सभा में राहुल गांधी लेंगे भाग
Jun 06, 2018, 8:51 AM IST

मंदसौर गोलीकांड की बरसी के दिन आज कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी किसानों की जनसभा को करेंगे संबोधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+