Farmers Protest: सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सदबुद्धि यज्ञ कर रहे है किसान

नई दिल्ली: कर्जमाफी और कृषि उत्पादों की सही कीमत की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन है। पिछले चार दिनों से किसानों की हड़ताल शांतिपूर्ण रही है और कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं आई है। 1 जून से देश के कई राज्यों के किसान संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 'गांव बंद आंदोलन' शुरू किया था। इस आंदोलन के दौरान किसानों ने दूध और सब्जियों की सप्लाई रोक दी है, किसानों ने कई राज्यों में बंद के दौरान सड़कों पर दूध बहाकर और फल-सब्जियां फेंककर अपना विरोध जताया है। जबकि इस आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन में दरार भी सामने आई है और बीएस राजू ने पंजाब में 6 जून को ही आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इस आंदोलन के कारण बाजार में सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

Farmers Strike fifth day LIVE Updates

LIVE Feed
Jun 05, 2018, 4:01 PM IST

पांचवे दिन अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सदबुद्धि यज्ञ कर रहे है किसान, भगवान को प्रसन्न करने और सरकार को सतबुद्धि देने के लिए हो रहा अनुष्ठान
Jun 05, 2018, 3:58 PM IST

मंदसौर में किसानों का आंदोलन जारी, किसान गांधीवादी तरीके से कर रहे हैं प्रदर्शन
Jun 05, 2018, 1:44 PM IST

गांव बन्द किसान अान्दोलन को काशी के किसानों का भी समर्थन, पूर्वांचल की सबसे बड़ी सब्जी मण्डी राजातालाब में फल-सब्जियां सड़कों पर फेंका
Jun 05, 2018, 12:28 PM IST

इंदौर में नहीं दिख रहा असर, मंदसौर में सब्जी के दाम में उछाल, किसान आंदोलन के कारण मार्केट से गायब होने लगा दूध
Jun 05, 2018, 9:23 AM IST

किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया है राजनीति करने का आरोप
Jun 05, 2018, 9:23 AM IST

मध्य प्रदेश में बंद का रहा है मिला-जुला असर, भारी सुरक्षा के बीच फल-सब्जियों की हो रही आपूर्ति
Jun 05, 2018, 9:22 AM IST

पंजाब में दिखा था किसान यूनियन में मतभेद,6 जून को ही पंजाब में आंदोलन ख़त्म करने का किया था ऐलान
Jun 05, 2018, 9:22 AM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान के बाद नागपुर में किसानों ने जताया था विरोध, सड़कों पर बहाई थी दूध की नदियां
Jun 05, 2018, 9:17 AM IST

आंदोलन से जुड़े संगठनों ने किसानों से अपील की, 10 जून तक चलने वाले ‘ग्राम बंद’ के दौरान गांवों से शहरों को फल-सब्जियों और दूध की आपूर्ति रोक दें
Jun 05, 2018, 9:15 AM IST

मध्य प्रदेश की प्रमुख थोक मंडी में सब्जियों की आवक घटी, सब्जियों के दाम बढ़े
Jun 05, 2018, 9:09 AM IST

उत्तर और मध्य भारत में सब्जियों की कीमतों को लेकर हाहाकार, फल-सब्जियों और दूध की हो रही है किल्लत
Jun 05, 2018, 9:08 AM IST

पंजाब से सब्जियों की सप्लाई बाधित होने के कारण सब्जियों के दामों में भारी उछाल, दो दिन में सब्जियों के दाम 10 से 30 रुपए तक बढ़ गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+