Farmers Protest: आप भी जाम में न फंस जाएं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, निकलने से पहले जान लीजिए
Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के आह्वान को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर आप कहीं निकल रहे हैं तो सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें। इससे आपको जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सूचना देते हुए कहा कि 16 फरवरी (शुक्रवार) को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के आवाहन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डर पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्ध नगर पुविल द्वारा सघन चेकिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके चलते गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए कृप्या मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा-ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परी चौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
- 130 मीटर रोड से डिपो गोलचक्कर होकर परीचौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से पी-3 गोल चक्कर, आईएफएल विला गोल चक्कर होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपोमार्ट गोल चक्कर से गंतव्य को जा सकेगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से परी चौक होकर जाने वाले वाहन हिंडन कट और गलगोटिया कट से नॉलेज पार्क और एक्सपो मार्ट से गंतव्य को जा सकेगा।
- कासना से परी चौक होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन होंडा सीएल चौक से सुपरटेक गोल चक्कर होकर 130 मीटर रोड से होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।
- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14 ए फ्लाई ओवर से गोल चक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेगा।
- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेगा।
- कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर गंतव्य को जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications