Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच आज 5वें दौर की बातचीत, 4 वार्ता हुई बेनतीजा

Farmers Protest: सरकार और किसानों के बीच आज 5वें दौर की बातचीत, 4 वार्ता हुए बेनतीजा

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 6 दिनों से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सरकार और किसानों के बीच आज (05 दिसंबर) को पांचवी बार बातचीत होने जा रही है। सरकार पांचवी बार किसानों को मनाने की कोशिश करेगी। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच 4 बार बातचीत हो चुकी है लेकिन वो बेनतीजा रही है। पिछली बैठक 3 दिसंबर को हुई थी। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों की मांगों पर विचार का भरोसा दिया था। किसानों से साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह अपना आंदोलन और भी उग्र करेंगे।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों को मनाने की कोशिश जारी, पांचवे दौर की वार्ता आज ? । वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    किसानों के साथ होने वाली आज वाली आज बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य-उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश शामिल होंगे। आज की बातचीत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि सरकार आज किसानों की बात मान लेगी।

    8 दिसंबर को किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान

    किसानों ने शुक्रवार (04 दिसंबर) को 8 दिसंबर के लिए भारत बंद का ऐलाना किया है। किसान संगठनों ने 8 दिसंबर के लिए भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सरकार को साफ संदेश दिया है कि अगर सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो दिल्ली के अंदर पहुंचने वाले हैं और सड़कों को बंद करेंग।

    तीन नए कृषि कानूनों को किया जाए निरस्त: किसानों की मांग

    किसानों की मांग है कि सरकार नए कृषि कानून को निरस्त करे। किसानों का कहना है कि वो कानून में कोई बदलाव या संशोधन नहीं चाहते बल्कि कानून को निरस्त करने की मांग करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+