भाजपा नेता के घर के सामने खाली कर दी गोबर से भरी ट्रॉली, हाईकोर्ट में लगाई गुहार

भाजपा नेता के घर खाली कर दी गोबर से भरी ट्रॉली, HC में गुहार

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर गोबर फेंकने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को उनकी सुरक्षा का आदेश दिया है। भाजपा नेता ने हाईकोर्ट में अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इस पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को कहा कि सूद और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सभी कदम उठाएं और ये सुनिश्चित करें कि उनकी संपत्ति को भी नुकसान ना पहुंचे।

farmers protest punjab dung dumping HC asks police to take steps to protect life and property of BJP leader

अपनी अर्जी में तीक्ष्ण सूद ने कहा था कि वो 1997 से 2012 तक होशियारपुर विधानसभा से विधायक रहे हैं। दो बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और पंजाब सीएम के राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं। इस समय वो पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कोई ऐसी बात नहीं कि जिससे किसी की भावना आहत हों। इसके बावजूद जिस तरह से लोग उनके घर में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घुस आए और गोबर गिराते हुए नारेबाजी की उससे वो और उनका परिवार डरा हुआ है। हम अपनी जान और माल की सुरक्षा चाहते हैं। जिस पर अदालत ने पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए आदेश दिया है।

भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर होशियारपुर में हाल ही में किसानों ने गोबर की ट्रॉलियां फेंकी थी। इस मामले में पुलिस केस भी हुआ है। किसानों ने कहा था कि भाजपा नेता गलतबयानी कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने विरोध का ये तरीका अपनाया है।

केंद्र सरकार बीते साल तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान लगातार आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। पंजाब में इन कानूनों का सबसे मुखर विरोध हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+