किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे झूठ बोलने वाले: PM मोदी
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना' के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की, कुछ कोरोना से संक्रमित हुए और कुछ की जान भी चली गई, कार्यकर्ताओं के योगदान को कोई भूल नहीं सकता है, पीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से देश और युवा प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने भारत को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए। उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता हमें आत्मविश्वास दिलाता है।
Recommended Video

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कृषि बिल से अब छोटे किसानों को और अधिक लाभ होगा, किसान अपनी मर्जी से अपनी फसलों को अब बेंच सकता है. इससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, पीएम ने कहा कि जिन्होंने किसानों से झूठ बोला है, अब वे लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रख चला रहे हैं।
'पहले की सरकार वादों के जाल बिछाती थी'
पीएम ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगे, बड़े-बड़े घोषणा पत्र लिखे गए, लेकिन समय की कसौटी ने सिद्ध कर दिया है कि वो सारी बातें कितनी खोखली थीं, सिर्फ नारें थे। देश अब इन बातों को भली भांति जानता है। पहले की सरकार ऐसे वादों के जाल बिछाती थी कि किसान उसे समझ ही नहीं पाते थे। लेकिन बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने लगातार स्थिति में परिवर्तन की कोशिश की और किसानों के हितों में सुधार किए हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने युवा और किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
10 करोड़ किसानों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपए
ऐसे में लोगों के जीवन में अगर सरकार कम दखल देगी, तो वो बेहतर होगा, आजादी के बाद किसानों को लेकर कई तरह के नारे लगे हैं, लेकिन वे नारे खोखले थे। पिछले कुछ सालों में एनडीए सरकार ने बैंकों के माध्यम से किसानों की मदद की है। 10 करोड़ किसानों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। अब किसान आसानी से लोन ले सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications