रिहाना के ट्वीट पर अब लता मंगेशकर ने दिया करारा जवाब, कहा- हम अपने आप में...

भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) चौतरफा घिर चुकीं हैं। उनके किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट ट्वीट करने के बाद अब भारत रत्न लता मंगेशकर ने उनको करारा जवाब दिया हैं।

Lata Mangeshkar on Rihanna Tweet : भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) चौतरफा घिर चुकीं हैं। उनके किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट ट्वीट करने के बाद बॉलीवुड से लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने उनको देश के अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप न करने की नसीहत दी है। इसी कड़ी में अब भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी उनको करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा है कि हम भारतीय अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने में सक्षम हैं।

Recommended Video

    Farmesr Protest:Rihanna के ट्वीट पर Bollywood Stars का रिएक्शन,जानें किसने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    lata mangeshkar

    लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय सिर ऊंचा करके खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिन मुद्दों या समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, हम उनके लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए समाधान करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। वहीं उन्होंने #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

    दरअसल, 71 दिनों से चले रहे दिल्ली बॉर्डर एरिया में किसानों के प्रदर्शन (Farners Protest) के बाद अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने मंगलवार रात को एक ट्वीट किया था। ट्वीट में रिहाना ने किसानों का समर्थन करते हुए इंटरनेट बैन की निंदा की थी। उन्होंने किसानों से जुड़ी एक रिपोर्ट भी शेयर की। रिहाना के ट्वीट के तुरंत बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgun), करण जौहर (Karan Johar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) सहित कई बॉलीवुड हस्तियां सरकार के समर्थन में उतरीं और किसानों के जारी विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड दिग्गजों ने लोगों से भारत के खिलाफ झूठे प्रचार को न बढ़ाने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+