दिल्ली में किसानों की हुंकार, कल रामलीला मैदान से संसद तक करेंगे मार्च
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देश भर के करीब एक लाख किसान बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं, ये आंदोलन ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के नेतृत्व में हो रहा है, जिसके तहत देश के 200 से अधिक किसान संगठन दो दिनों तक दिल्ली में रैली करेंगे। जिन राजनीतिक दलों के नेता किसानों की मांगों का समर्थन करते रहे हैं, इस रैली में उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि पिछले तीन महीने में ये उनकी तीसरी रैली है।

किसानों आंदोलन, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
AIKCC के संयोजक वीएम सिंह ने काह- अपने एजेंडे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है और बताया है कि कुछ राज्यों के सीएम के अलावा एनडीए के साझेदारों ने भी विधेयक का समर्थन किया है। समर्थन देने वाले सीएम में एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार हैं, जबकि 21 राजनीतिक दल इसपर सहमत हैं।'












Click it and Unblock the Notifications