दिशा रवि का समर्थन करने वालों को संबित पात्रा का करारा जवाब, कहा- उनके लिए देश का कोई महत्व नहीं

Disha Ravi Toolkit Matter: किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 13 फरवरी को क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया था। 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर तमाम बड़े विपक्षी नेता दिशा रवि के समर्थन में उतर चुके हैं। वहीं अब इस मुद्दे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपना रिएक्शन देते हुए समर्थन करने वालों पर करारा हमला बोला है।

sambit patra

देश में जारी किसान आंदोलन के बीच दिशा पर खालिस्तान मूवमेंट को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। पुलिस को दिशा रवि के खालिस्तान समर्थक पॉइटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ देश विरोधी प्रचार में शामिल होने की जानकारी भी मिली है। जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि उन्होंने टूलकिट से छेड़छाड़ की है। जहां एक तरफ बीजेपी और उसके सहयोगी दल दिशा को देश विरोधी बता रहे, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल उनके बचाव में उतर आए हैं।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले में जिस तरह का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है वह चौंकाने वाला है। यह टूलकिट देश को तोड़ने वाला था। उस टूलकिट के षड्यंत्र का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस ने किया है, जो व्यक्ति देश को तोड़ने का काम करे कानून को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

संबित ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों को जवाब देना चाहिए कि क्या देश की संप्रभुता और अखंडता का कोई महत्व नहीं है। टूलकिट के जरिए से देश को विभाजित करने की कोशिश करने वाले टुकडे-टुकडे गिरोह को कानून का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+