किसानों के लिए बॉर्डर पर लगाई गईं कीलें हटाने के मामले पर आया दिल्ली पुलिस का बयान
Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से गाजीपुर बॉर्डर पर तमाम बैरिकेडिंग, सीमेंट की दीवार, लोहे के तार, सड़क पर कील आदि लगाई गई थीं, ताकि किसानों को बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया जाए। लेकिन जिस तरह से किसानो को रोकने के लिए सड़क पर लोहे की कील लगाई गई उसके बाद प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही थी। सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर लोग दिल्ली पुलिस के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस अपने इस कदम पर कायम है।
Recommended Video

गाजीपुर बॉर्डर पर सड़क पर लगी कीलों को हटाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से इस पूरे मसले पर बयान आया है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जो वीडियो और फोटो साझा किए जा रहे हैं और उसमे दावा किया जा है कि कीलों को निकाला जा रहा है। लेकिन इन्हें सिर्फ दूसरी जगह पर लगाया जा रहा है, गाजीपुर बॉर्डर पर यथास्थिति पहले की ही तरह बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications