दिल्ली में किसान आंदोलन को ममता बनर्जी ने दिया समर्थन, धरने में शामिल हुए TMC के 5 सांसद
नई दिल्ली। Farmers hunger Strike at Singhu Border कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों का प्रदर्शन अब एक महीना पूरा करने वाला है। किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केंद्र सरकार से कई दौर की बातचीत असफल होने के बाद किसान भूख हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार कृषि कानून को वापस लेने के लिए तैयार नहीं और किसान इससे कम कुछ भी मानने को तैयार नहीं। इन सबके बीच किसानों के प्रदर्शन पर राजनीति भी जमकर हो रही है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के 5 सांसद किसानों के बीच पहुंचेऔर किसानों से मुलाकात की।

टीएमसी के इन सांसदों ने की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सतबदी रॉय, प्रसून बनर्जी, प्रतिमा मोंडल और मोहम्मद नदीमुल हक सिंघु बॉर्डर पहुंचे। इन पांचों सांसदों ने किसानों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। टीएमसी सांसदों ने इस दौरान उन 11 किसानों से बात की, जो भूख हड़ताल पर हैं।
फिर किसान और सरकारों के बीच होगी बातचीत
आपको बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 28वां दिन है। केंद्र सरकार की एक चिट्ठी किसानों के बीच पहुंची है, जिसमें बातचीत का न्यौता दिया गया है। खबर है कि किसान बातचीत के लिए तैयार तो हो गए हैं, लेकिन किसानों के बीच मंथन अभी भी चल रहा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है किसान बुधवार को सरकार से बातचीत कर सकते हैं और अगले 24 घंटे में बातचीत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications