12 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, कृषि बिलों को मंजूरी ना देने की अपील
नई दिल्ली। किसानों से जुड़े तीनों बिल के राज्यसभा में पास होने के बाद से ही लगातार विपक्ष इनका विरोध कर रहा है। विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में इन तीनों बिलों के पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। लेकिन इस बीच 12 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 12 विपक्षी दलों ने राज्यसभा में पास हुए तीनों बिलों के सिलसिले में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। इन सभी दलों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह इन तीनों बिलों को अपनी मंजूरी ना दें। बता दें कि केंद्र सरकार के सहयोगी अकाली दल ने भी राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि वह इन बिलों को मंजूरी ना दें। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई थी कि वह इन बिलों को अपनी मंजूरी ना दें।

Recommended Video
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राज्यसभा में जिस तरह से इन बिलों को पेश किया गया, उसकी आलोचना की और कहा कि यह किसानों का डेथ वारंट है। राहुल गांधी ने कहा जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आँसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है। वहीं सरकार लगातार इस बिल का समर्थन कर रही है और उसका कहना है कि यह बिल किसानों को अपनी फसल मनचाहे दाम पर बेचने की आजादी देगा। वह जहां चाहें अपनी फसल बेच सकते हैं।
बता दें कि देशभर में किसान इस कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध हरियाणा और पंजाब में हो रहा है। इस बिल के विरोध में हरियाणा में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पंजाब में भी किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। भारतीय किसान यूनियन सहित 17 किसान व मजदूर संगठनों ने आज इसके विरोध में चक्का जाम का एलान किया है। वहीं किसानों के आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्नी है। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications