'क्या किस्मत पाई है बाबा...' निकला था दवाई खरीदने, 4 घंटे में 2.5 करोड़ का मालिक बना बुजुर्ग किसान
Hoshiarpur man wins lottery: कहते हैं कि किस्मत और वक्त कभी भी बदल सकते हैं और जब ये बदलते हैं तो इंसान के वारे-न्यारे हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ, पंजाब के एक बुजुर्ग किसान के साथ, जो महज चार घंटों के भीतर करोड़पति बन गया।
मामला पंजाब के होशियारपुर जिले का है, जहां माहिलपुर इलाके में रहने वाले शीतल सिंह नाम के एक बुजुर्ग किसान की किस्मत ऐसी चमकी कि जिसने भी सुना, हैरान रह गया। दरअसल शीतल सिंह अपने परिवार के एक सदस्य के लिए दवाई लेने मेडिकल स्टोर आए थे, लेकिन पता नहीं उनके मन को क्या सूझा कि साथ ही उन्होंने लॉटरी का एक टिकट भी खरीद लिया।

लॉटरी ऑफिस से आया फोन और खुल गई किस्मत
दवाई लेकर शीतल सिंह जब अपने घर पहुंचे तो चार घंटे के भीतर ही उन्हें लॉटरी ऑफिस से फोन आया कि उनके टिकट ने 2.5 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। ये सुनकर शीतल सिंह को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब लॉटरी ऑफिस से पूरी डिटेल बताई गई तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। इसके बाद शीतल सिंह ने पूरे परिवार को इस बात की जानकारी दी।
शीतल सिहं अब 2.5 करोड़ का क्या करेंगे?
खेती के जरिए गुजर-बसर करने वाले शीतल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की शादी भी हो चुकी है। शीतल सिंह और उनका परिवार अब इस बात की योजना बनाने में जुटा है कि लॉटरी की इस रकम को कैसे और कहां खर्च किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। वहीं, लॉटरी स्टॉल के मालिक ने बताया कि वो पिछले 15 साल से टिकट बेचने का काम कर रहे हैं, और उनके सामने ये तीसरी बार हुआ है, जब किसी की करोड़ों रुपए की लॉटरी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications