परिजनों का आरोप, कहा- एनआरसी के डर से किसान ने की आत्महत्या

बंगालः पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को किसान आनंद रॉय ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के परिजनों का आरोप है कि किसान ने एनआरसी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। दरअसल, असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट आने के बाद कई बीजेपी नेताओं द्वारा पूरे देश में एनआरसी लागू करने की मांग की जा रही है। वहीं खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कह चुके हैं।

Farmer did suicide due to fear of nrc in west bengal

टेलीग्राफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस बात से बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के कई जिलों में डर का माहौल है और लोग अपनी राष्ट्रीयता साबित करने वाले दस्तावेज को ढूंढने में लग गए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि जब से असम में एनआरसी की अंतिम लिस्ट जारी हुई थी, तब से ही आनंद परेशान था। वह तब से ही अपनी जमीन के कागजात ढूंढने में जुटा था, लेकिन वह इसे नहीं मिल रहा था।

मृतक के दूसरे रिश्तेदारों का कहना है कि आनंद के पास सुसाइड करने का कोई दूसरा कारण नहीं था, वह सामान्य जीवन जी रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस की दी गई शिकायत में इस बात को खास तौर पर दर्ज कराया है कि उसने एनआरसी के डर के कारण जान दी हैं। बता दें कि वेस्ट बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के निवासी मंटू सरकार की उस वक्त मौत हो गई जब वह अपना डिजिटल राशन कार्ड पाने के बालुरघाट में बीडीओ कार्यालय के बाहर लाइन में खड़े थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एनआरसी के खौफ के चलते मंटू की मौत हुई थी।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होनी। ममता बनर्जी ने लोगों से एनआरसी के मुद्दे पर परेशान ना होने की बात कही है। ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कोई आपको राज्य से बाहर करने की कोशिश करेगा तो उसे पहले ममता बनर्जी को राज्य से बाहर करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः NRC: पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने पर गुस्‍सा क्‍यों हो जाती हैं ममता बनर्जी ?

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+