Farmer Protest: 'कोई माई का लाल' किसानों की जमीन नहीं ले सकता है: राजनाथ सिंह

Farmer Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान पिछले एक महीने से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान इन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार किसानों के साथ बात करके मसले को सुलझाने की बात कर रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय दोगुनी होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़े सुधारों का असर लंबे समय में दिखना शुरू होता है। मैं सभी किसानों से अपील करता हूं कि अगले आधे से एक साल तक नए कृषि कानूनों के प्रभाव को देखें, वरना हम इन कानूनों को बातचीत के जरिए बेहतर कर सकते हैं।

Recommended Video

    Farmers Protests: Rajnath Singh बोले- कोई मां का लाल किसानों की जमीन नहीं छीन सकता | वनइंडिया हिंदी
    rajnath

    न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को एमएसपी पहले की ही तरह मिलती रहेगी और किसान के लिए सरकारी मंडियों का विकल्प हमेशा मौजूद रहेगा जहां किसान अपनी फसल को बेच सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों से उनकी जमी कोई नहीं ले सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खेती के बारे में कुछ नहीं जानते हैं वह मासूम किसानों को भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं। इस सरकार ने कभी भी एमएसपी को खत्म करने की बात नहीं सोची और ना ही भविष्य में ऐसा कुछ करने का विचार रखती है। मंडियां पहले की ही तरह काम करती रहेंगी। कोई माई का लाल किसानों का खेत उनसे नहीं ले सकता है।

    राजनाथ सिंह ने यह बयान हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन में दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि तीन साल तक सफलतापूर्वक सरकार चलाने के लिए मैं जयराम ठाकुर को बधाई देना चाहता हूं। मैं हिमाचल के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब यूपीए केंद्र में थी तो हिमाचल प्रदेश को 22 हजार करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो इससे तीन गुना राशि हिमाचल प्रदेश के अर्थव्यवस्था को देखते हुए दिया गया। बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 32 दिनों से धऱना प्रदर्शन कर रहे हैं। कई राउंड की बात के बाद भी अभी तक सरकार और किसानों के बीच का गतिरोध खत्म नहीं हो सका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+