राकेश टिकैत का बड़ा बयान- हमारे पास थे पुख्ता सबूत, चक्का जाम के दौरान कुछ लोग करते उपद्रव
नई दिल्ली। कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों का कहना है कि जबतक बिल वापस नहीं लिया जाता तबतक वो वापस नहीं जाएंगे। इस बीच 6 फरवरी को किसानों ने देश भर में चक्का जाम बुलाया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम के दौरान उपद्रव होने की आशंका है। उधर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी कहा है कि हमारे पास सबूत है कि कुछ लोग यूपी और उत्तराखंड में हिंसा फैलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हम यहां चक्का जाम नहीं करेंगे।
Recommended Video

न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में 6 फरवरी को चक्का जाम को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में यह तय हुआ है कि राजधानी में सड़कों को जाम नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने चक्का जाम के दौरान सुरक्षा कैसी होगी, इसकी समीक्षा भी की। वहीं राकेश टिकैत ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 6 फरवरी को दिल्ली में भी चक्का जाम नहीं होगा। वहीं उन्होंने आंदोलन का समर्थन कर रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग प्रदर्शन स्थल पर नहीं आ पाए हैं, वो अपने-अपने जगहों पर शांति पूर्ण तरीके से अपना विरोध जताएंगे। किसान कल देशभर में तीन घंटे के लिए चक्का जाम करेंगे। इस दौरान नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध रखेंगे।
गौरतलब है कि न्यूज 24 ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है कि पुलिस को इनपुट मिला है जिसमें चक्का जाम पर माहौल खराब करने के लिए उपद्रव हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि 26 जनवरी की तरह ही 6 फरवरी को भी पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। इसके पीछे कई खालिस्तानी ग्रुप भी हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आपको बता दें कि आज 70 दिनों से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है जब किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। इससे पहले 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड किया था जिसमें हिंसा हुई थी। गणतंत्र दिवस जैसे हालात फिर न बने इसको देखते हुए सरकार भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications