Farmer Protest: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च से क्या राकेश टिकैत ने बनाई दूरी? जानिए क्या बोले?

अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर का चक्का जाम कर दिया। किसानों के 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन में पंजाब हरियाणा और यूपी से किसान हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।

'दिल्ली चलो' विरोध मार्च शुरू करने के बाद जब प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, किसानों के समर्थन में उतरे किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को हमारे साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और किसानों को सम्मान देना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और इसका समाधान कोशिश करनी चाहिए। राकेश टिकैत ने दी चेतावनी...

Farmer Protest

उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं...हम उनके समर्थन में हैं।

घंटों बातचीत के बाद भी हल नहीं!
आपको बता दें कि सोमवार देर रात किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त होने के बाद 200 से अधिक किसान यूनियनों ने मार्च को आगे बढ़ाने का फैसला किया। घंटों की बातचीत के बावजूद, दोनों पक्ष प्रमुख मांगों पर किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे। हालांकि, सरकार ने कहा कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और एक समिति के गठन के माध्यम से कुछ अन्य को हल करने का एक फार्मूला प्रस्तावित किया गया है।

सीमाओं पर भारी पुलिस बल
किसानों के आंदोलन की आशंका में, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं , सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमाओं को मजबूत कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी की ओर बड़े पैमाने पर किसानों के मार्च से पहले कई बदलावों के कारण दिल्ली को इसके आसपास के उपनगरीय शहरों से जोड़ने वाली सीमाओं पर भारी भीड़ भाड़ है। दिल्ली को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली गाज़ीपुर और चिल्ला सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+