VIDEO: कंगना ने देशभक्‍ति को लेकर पूछा धधकता सवाल, प्रियंका-दिलजीत की 'नीति' पर साधा निशाना

नई दिल्‍ली। कृषि बिल को लेकर देश भर के किसान दिल्‍ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई रास्‍ता नहीं निकला है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है। कंगना ने ये जानने की मांग की है कि क्‍यों किसानों को नियमित रूप से अपनी देशभक्ति साबित करनी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और एक बार फिर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई इन लोगों से इनकी नीति के बारे में बात क्यों नहीं करता है।

VIDEO: कंगना ने देशभक्‍ति को लेकर पूछा धधकता सवाल, प्रियंका-दिलजीत की नीति पर साधा निशाना

अपने ट्विटर अकाउंट पर कंगना ने वीडियो शेयर किया है। दो मिनट के इस वीडियो में एक्‍ट्रेस ने कहा नमस्कार दोस्तों मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का पूरा भांडा फूट जाएगा। जैसे शाहीन बाग का फूटा था तब मैं आपसे बात करुंगी क्योंकि पिछले 10-12 दिनों में मुझे जो फिजिकल, मैंटल और ऑनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ा है। रेप और जान से मारने की धमकियां मुझे मिली हैं तो ये मेरा हक बनता है मैं इस देश से कुछ सवाल करूं।

जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। तब किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रह जाता। यह साबित हो गया है कि यह पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है और इसमें आतंकवादी भी भाग ले रहे हैं।' कंगना ने आगे कहा कि 'मैं पंजाब में रही हूं। मैं जानती हूं कि 99.9% पंजाबी खलिस्तान नहीं चाहते। वह इस देश को नहीं बांटना चाहते। वह भारत के हैं। अरुणाचल प्रदेश से महाराष्ट्र, दिल्ली सब कुछ उनका है। उन्हें छोटी सी जगह नहीं चाहिए। सभी देशभक्त है। मुझे उन आतंकवादियों से कोई शिकायत नहीं है, जो इस देश को तोड़ना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाएं समझ सकती हूं लेकिन यह समझदार लोग किस तरह आतंकवादियों को उनकी भावनाओं से खेलने दे सकते हैं।

शाहीन बाग की दादी को नागरिकता कानून के बारे में कुछ नहीं पता था। पंजाब की दादी मुझे गालियां दे रही थी और अपनी जमीन सरकार से बचाने की कोशिश कर रही थी।'अभिनेत्री ने आगे कहा, 'दोस्तों हम लोग इनके इशारे पर कैसे नाचने लगे हैं। इन आतंकियों के लिए, विदेशी शक्तियों के लिए। मुझे आप लोगों से शिकायत है। और मुझे इस बात के लिए शिकायत है कि किसी देशभक्त इंसान को अपनी सफाई देने पड़ती है। दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किस तरह की नीति कर रहे हैं। अगर मैं देश के हित में बात करती हूं तो मुझे कहते हैं कि मैं राजनीति कर रही हूं। इनसे भी तो पूछे यह कौन सी नीति कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+