Farmer protest: किसानों ने बिट्रिश सांसदों को पत्र लिखकर कहा बोरिस जॉनसन को भारत आने से रोक दें
Farmer protest: किसानों ने बिट्रिश सांसदों को पत्र लिखकर कहा बोरिस जॉनसन को भारत आने से रोक दें
Farmer protest: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 27 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने अब नया कदम उठाया है। बता दें 26 जनवरी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारतीय मेहमान बन कर आ रहे हैं वहीं दिल्ली के सिंघु सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेता कुलवंत सिंह संधू बताया कि हम ब्रिटिश सांसदों को लिख रहे हैं कि वे यूके के पीएम को भारत आने से तब तक रोकें, जब तक कि किसानों की मांगें भारत सरकार से पूरी नहीं हो जाती। इसके पहले उन्होंने बताया था कि आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्र द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर क्या निर्णय लिया जाएगा!

बता दें किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापल लें लेकिन मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि वो इन कानूनों को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगी। लेकिन कानूनों में संशोधन के लिए केंद्र सरकार तैयार है। तो वहीं, अब सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी किसानों ने सड़कों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि किसान आंदोलन की वजह से चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए उन्हें वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें-फिल्म के ऐक्शन सीन में चिरंजीवी ने सोनू सूद को पीटने से किया इनकार, बोले लोग मुझे कोसेंगे












Click it and Unblock the Notifications