Farmer Protest: आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को मिले मुआवजा, सरकार के सामने किसान नेताओं ने रखी मांग
Farmer Protest: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तकरीबन छह राउंड की वार्ता के बाद भी सरकार और किसानों के बीच का गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के दौरान तकरीबन एक दर्ज किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच आज एक बार फिर से किसानों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की बैठक हो रही है। सरकार के साथ इस बैठक में किसानों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन के दौरान जिन किसानों की जान गई है उनके लिए मुआवजे की मांग की है। किसानों की मांग है कि जिन किसानों की आंदोलन के दौरान जान चली गई है, उनके साथ न्याय हो और उनके परिवारो को मुआवाज दिया जाए।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार सरकार के साथ बातचीत के दौरान किसान नेताओं ने सरकार से एमएसपी औ कृषि कानूनों को रद्द किए जाने पर चर्चा की है। बैठक में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांग को दोहराया है। अहम बात यह है कि आज एक बार फिर से किसानों के नेताओं ने सरकार की ओर से आयोजित भोज में हिस्सा नहीं लिया और विज्ञान भवन में कार सेवा नाम की गाड़ी में अलग से किसान नेताओं का खाना आया। लंच ब्रेक के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नरेंद्र तोमर ने किसानों के साथ बैठकर खाना खाया। देखने वाली बात यह है कि क्या आज किसानों और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो पाता है। एक तरफ जहां सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तो दूसरी तरफ किसान अपनी इस मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है कि कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications