Farmer Protest: ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट से विदेशी साजिश बेनकाब, क्रिएटर्स के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्‍ली। कृषि बिल को लेकर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्‍टर परेड में दिल्‍ली में हिंसा हुई थी। इसे लेकर दिल्‍ली पुलिस जांच कर रही है। इसे लेकर गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की और अहम जानकारियां साझा कीं। इस दौरान दिल्‍ली पुलिस से जब ये पूछा गया कि क्‍या ग्रेटा थनबर्ग पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है? इसपर स्‍पेशल पुलिस कमिश्‍नर प्रवीर रंजन ने कहा कि हमने एफआईआर में अभी किसी का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह केवल टूलकिट के क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज की गई है जो जांच का विषय है। दिल्ली पुलिस की साइबर से उस मामले की जांच करेगी। हमने आईपीसी की धाराओं 124A, 153A, 153, 12OB के तहत केस दर्ज किया है।

Recommended Video

    Greta Thunberg के खिलाफ FIR नहीं, Delhi Police ने कहा- Toolkit के लेखक पर FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Farmer Protest: ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट से विदेशी साजिश बेनकाब, क्रिएटर्स के खिलाफ FIR दर्ज

    उन्‍होंने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए टूल किट बनाई गई। प्रवीर रंजन ने कहा कि आप सभी ये अच्‍छे तरह से जानते हैं कि दिल्‍ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन 70 दिनों से ज्‍यादा समय से चल रहा है। ऐसे में दिल्‍ली पुलिस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को मॉनिटरिंग कर रही है। हमने 300 से ज्‍यादा ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है जिनका इस्‍तेमाल नफरत फैलाने और सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। एक अकाउंट पर टूल किट मिला और उस टूल किट को प्रो खालिस्‍तानी संस्‍थान ने लिखा है। उस टूल किट के डॉक्‍यूमेंट में एक ऐक्‍श्‍न प्‍लान लिखा गया है जिसमें बताया गया है कि 26 जनवरी और उसके आसपास डिजिटल स्‍ट्राइक करनी है। इसे अपलोड करने के कुछ दिन बाद ही डिलीट कर दिया गया।

    ग्रेटा थनबर्ग ने किया था किसानों का समर्थन

    18 साल की स्‍वीडिश जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। ग्रेटा ने ट्वीट में लिखा है कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इंटरनेशनल पॉप स्‍टार रिहाना ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्‍होंने कहा था कि हम इस बारे में क्‍यों बात नहीं कर रहे हैं। रिहाना ने हैशटैग #FarmersProtest के साथ यह ट्वीट किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+