किसान नेता बूटा सिंह का दावा- अमित शाह ने किया कॉल, कल हो सकती है बैठक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी बीच टिकरी बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह ने दावा किया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने कहा कि अमित शाह बिना शर्त किसानों से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। हमने उन्होंने कहा कि हम कोई शर्त नहीं चाहते हैं। सभी किसान यूनियन कल दोपहर बैठक करेंगे। एक प्रतिनिधिमंडल कल सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों के सात बूटा सिंह के मुताबिक, अमित शाह ने दोपहर करीब 12.30 बजे फोन किया और बातचीत के बारे में पूछा। अमित शाह ने पूछा कि, आपको आपत्ति क्या है? जिसके जवाब में बूटा सिंह ने कहा कि हमको कोई शर्त के साथ बातचीत मंजूर नहीं है। इसके साथ ही फोन पर किसान नेता की ओर से बुराड़ी जाने की शर्त मानने से इनकार किया गया।
Recommended Video
बिना शर्त बातचीत को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ठीक है... आपको बिना शर्त बातचीत का न्योता शाम तक मिल जाएगा। जिस पर बूटा सिंह ने उम्मीद जताई की कल सरकार के साथ बातचीत हो सकती है और कुल 36 संगठनों के प्रतिनिधि जाएंगे। ऐसे में कल आधिकारिक तौर पर किसानों और सरकार के बीच बातचीत होने की उम्मीद है। इससे पहले इससे पहले किसानों के मुद्दों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक हुई।












Click it and Unblock the Notifications