Farm Laws Repealed : कपिल सिब्बल ने कहा- यूपी चुनाव की वजह से आई बुद्धिमत्ता, स्वागत योग्य कदम

नई दिल्ली, 19 नवंबर: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गुरुनानक जयंती के मौके पर एक बड़ा फैसला लेते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद अब विपक्षी दलों के तमाम नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद कपिल सिब्बल ने कहा केंद्र के इस फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए तंज कसा है। सिब्बल ने पीएम के इस फैसले को यूपी चुनावों के मद्देनजर लिया गया फैसला बताया है।

farm laws repealed kapil sibal says Wisdom dawns because of UP elections

कपिल सिब्बल ने किया ट्वीट

यूपी में पीएम :

तीन कृषि कानूनों को वापस लेंगे

स्वागत योग्य कदम

यूपी चुनाव की वजह से आई बुद्धिमता

खोई हुई जान बचाई जा सकती है!

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में क्या कहा ?

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाए गए थे और कृषि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही इन कानूनों का प्रारूप बनाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि शायद हमारी ही तपस्या में कोई कमी रही होगी, जो हम देश के किसानों को इन कृषि कानूनों के सही लाभ नहीं बता पाए।

अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों की वापसी पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो। जय हिंद, जय हिंद का किसान।'' इसके साथ ही राहुल ने अपना एक पुराना वीडियो भी ट्वीट में शेयर किया, जिसमें वो किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+