फरहान ने शिबानी के लिए लिखा है ऐसा मैसेज, क्या दोनों शादी करने जा रहे?

मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की दोस्ती और प्यार के चर्चे इन दिनों मीडिया में हैं। दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ फोटो तो शेयर करते ही रहते हैं, अब फरहान ने एक ऐसा मैसेज दिया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों प्यार में हैं। फरहान ने शिबानी के लिए रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। इसके बाद ये सवाल भी किए जा रहे हैं कि क्या दोनों शादी करने जा रहे हैं।

शिबानी के लिए किया पोस्ट

शिबानी के लिए किया पोस्ट

फरहान ने शिबानी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होने लिखा है मुझे नहीं पता कि आप प्यार को ढूंढते हैं प्यार आपको ढूंढता है। किसी भी तरह से यह यूनिवर्स की तरफ से आपके लिए उपहार है। इसलिए हर एक दिन इसके शुक्रिया अदा करें। फरहान के इस मैसेज पर कई यूजर्स ने पूछा है कि क्या वो शादी करने जा रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को जब भी समय मिलता है। दोनों के फोटो और वीडियो एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

जन्मदिन पर भी थे साथ

जन्मदिन पर भी थे साथ

हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरें शिबानी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के लिए लिखते हैं उससे कहा जा रहा है कि अपनी पत्नी से अलग हो चुके फरहान शिबानी से शादी कर सकते हैं। बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। एंकर मॉडल शिबानी दांडेकर और फरहान एक-दूसरे को करीब एक साल से ज्यादा वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने अभी तक ऑफिशल तौर पर रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

 दोनों का वीडियो हुआ वायरल

दोनों का वीडियो हुआ वायरल

फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है। वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 के लॉन्च के अवसर पर शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर पहुंचें थे। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में तब बातें शुरू हुई थीं जब शिबानी ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर के साथ एक फोटो शेयर की थी। कुछ समय बाद फरहान ने भी उसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद से दोनों साथ में कई तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। मुंबई में हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों साथ नजर आए थे। जिसके बाद लगा कि दोनों इस रिश्ते को लेकर सीरियस है।

स्काई इज पिंक में नजर आएंगे फरहान

स्काई इज पिंक में नजर आएंगे फरहान

फरहान अख्तर इस समय 'स्काई इज पिंक' में काम कर रहे हैं। सोनाली बोस के डायरेक्‍शन में बन रही यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्‍म है। जिसमें फरहान के अलावा प्र‍ियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फरहान कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं कई फिल्मों के वो निर्माता भी हैं। पत्नी से अलग हो चुके फरहान के अब शिबानी से इश्क के चर्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+