CAA और NRC पर छिड़े घमासान के बीच फराह अली खान ने किया ये ट्वीट, हो रहा वायरल

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजनीतिक दलों ही नहींं, बॉलीवुड की तरफ से भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ कलाकारों ने इस कानून का विरोध किया है तो कई इसके समर्थन में आए हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। दिग्गज फिल्म अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली भी उनमें से एक है। हाल ही उन्होंने एक ट्वीट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

'ला इलाहा इल्लल्लाह' और 'जय श्रीराम' दोनों से दिक्कत- फराह

'ला इलाहा इल्लल्लाह' और 'जय श्रीराम' दोनों से दिक्कत- फराह

फराह खान अली ने ट्वीट किया है, 'मुझे 'ला इलाहा इल्लल्लाह' और 'जय श्रीराम' दोनों से दिक्कत है। दोनों ही धार्मिक मंत्र हैं। इनका प्रयोग प्रार्थना के दौरान करें, धार्मिक मुद्दों में इनका इस्तेमाल करने से ये सांप्रदायिक बन जाते हैं। नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर संविधान के खिलाफ एक राजनीतिक मुद्दा है, जिसमें समानता का अधिकार है।'

फराह का ट्वीट हो रहा वायरल

उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'जब राजनीति और धर्म जुड़ जाते हैं तो लोगों को बड़े स्तर पर संघर्ष करना पड़ता है। धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही नेता ये सब सत्ता में काबिज रहने के लिए करते हैं। ऐसा ना होने दें।' फराह खान अली का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फराह ने इसके पहले अयोध्या मामले पर भी ट्वीट किया था।

नागरिकता संशोधन कानून पर छिड़ा है घसामान

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिदू, जैन, बौद्ध, सिक्ख, ईसाई और पारसी धर्म के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जिसका देश के कई मुस्लिम संगठन और राजनीतिक दल जोरदार विरोध कर रहे हैं। एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित कर उनको वसूली का नोटिस भेज रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+