सात जन्मों के बंधन में बंधे कपिल शर्मा और गिन्नी, शादी की तस्वीरें हुई वायरल, फैंस ने दी बधाई

Recommended Video

    Kapil Sharma Ginni Wedding: FIRST Look, Bride and groom look breathtaking | FilmiBeat

    मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को यानी कि कल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी कर ली है, ये पंजाबी शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में हुई, शादी के बाद न्यूलीवेड कपल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों हद से ज्यादा सुंदर दिख रहे हैं। कपिल की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, वैसे ही वो वायरल हो गईं। कपिल और गिन्नी बिल्कुल शाही लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों के लिए उनके फैंस ने काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स किए हैं और दोनों को जीवन की नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

    सात जन्मों के बंधन में बंधे कपिल शर्मा और गिन्नी

    सात जन्मों के बंधन में बंधे कपिल शर्मा और गिन्नी

    लाल जोड़े में सजी गिन्नी चतरथ काफी आकर्षक नजर आ रही हैं, कपिल की पंजाबी शादी में कई टीवी स्टार्स शामिल हुए. शादी में सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया. आरती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और राजीव मौजूद थे।

    कपिल की सुरक्षा पर 10 लाख रुपए खर्च

    कपिल की सुरक्षा पर 10 लाख रुपए खर्च

    कपिल की शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल ने सुरक्षा इंतजामों पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। आपको बता दें शादी के बाद कपिल 14 दिसंबर को अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन देंगे।

    लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में थे

    लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में थे

    हालिया इंटरव्यू में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी के बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

    अमृतसर में होगा रिसेप्शन

    अमृतसर में होगा रिसेप्शन

    जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

    देखें लोगों ने क्या Tweet किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+