VIDEO: बहन के ससुर की श्रद्धांजलि सभा में हंसते दिखे अभिषेक बच्चन, लोगों ने किया ट्रोल

कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन के समधी और बिजनेसमैन राजन नंदा का निधन हो गया था। राजन नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के ससुर थे। रविवार को गुड़गांव में उनके निधन के बाद मंगलवार को नई दिल्ली में उनके लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी।

Abhishek Bachchan

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन के समधी और बिजनेसमैन राजन नंदा का निधन हो गया था। राजन नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के ससुर थे। रविवार को गुड़गांव में उनके निधन के बाद मंगलवार को नई दिल्ली में उनके लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। इस मौके पर राजन नंदा के बेटे निखिल नंदा, उनकी पत्नी श्वेता बच्चन नंदा, बेटी नव्या नावेली और बेटे अगस्त्य के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। इस श्रद्धांजलि सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें अभिषेक हंसते हुए दिख रहे हैं। अभिषेक के हंसने को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

बॉलीवुड के सभी बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

बॉलीवुड के सभी बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

बिजनेसमैन और अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा की श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। राजन नंदा के पूरे परिवार के अलावा इसमें बच्चन परिवार, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट, करण जौहर, गौरी खान, संजय कपूर, मनीष मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। बच्चन परिवार से ऐश्वर्या और आराध्या को छोड़कर सभी इस सभा में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में हंसते दिखे अभिषेक

सोशल मीडिया पर इस सभा का एक वीडियो सामने आया है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने श्रद्धांजलि सभा का वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अभिषेक बच्चन हंसते हुए दिख रहे हैं। अभिषेक बच्चन श्रद्धांजलि सभा में आते हैं और अपने भाजें और राजन नंदा के पोते अगस्त्य से गले मिलते हैं। अगस्त्य से बात करते वक्त अभिषेक मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वो बगल में खड़ी अपनी बहन और राजन नंदा की बहू श्वेता से मिलते हैं। श्वेता से मिलते वक्त भी उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होती है।

इंटरनेट यूजर्स ने पूछा, 'क्या पार्टी में आए हो?'

इंटरनेट यूजर्स ने पूछा, 'क्या पार्टी में आए हो?'

श्रद्धांजलि सभा में अभिषेक को यूं हंसता देखकर फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अभिषेक को हंसने को लेकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें देखो, श्रद्धांजलि सभा में हंस रहे हं, क्या ये खुशी वाली सभा है?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सभी श्रद्धांजलि सभा में आए हैं या किसी पार्टी में गॉसिप और गले लगाने?' काफी यूजर्स ने अभिषेक बच्चन के यूं मुस्कुराने पर सवाल उठाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+