इलियाना डिक्रूज से फैन ने पूछा- मंगेतर को पीरियड्स में कैसे संभालूं, जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
मुंबई, मई 30: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। वो अपने फैन्स के साथ हमेशा सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। इलियाना ना सिर्फ फैंस से सोशल मीडिया पर बात भी करती हैं। यही नहीं, वह उनके सवालों के मजेदार जवाब भी देती हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कई बार अजीबो-गरीब सवालों का भी सामना करना पड़ता है। पिछले साल एक फैन ने इलियाना से एक्सपर्ट एडवाइस मांगी थी। यह मंगेतर के पीरियड्स से जुड़ी थी। इस पर ऐक्ट्रेस ने मजेदार सलाह दी।

'पीरियड्स में मंगेतर को कैसे संभालूं'
पिछले साल, एक फैन ने इलियाना से उसकी मंगेतर के पीरियड के बारे में सवाल किया था। फैन ने एक मीम शेयर किया था जिसमें पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग होने की बात थी। इसके साथ यूजर ने पूछा, 'मंगेतर के साथ ऐसी सिचुएशन्स हैंडल करने में मेरी मदद करिए... मैं इस बार उसे दुखी नहीं करना चाहता हूं।' इस पर इलियाना ने अपने फैंस को बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब
इलियाना ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'सावधानी से अप्रोच करें। या तो उसे पागलों की तरह कडल करने के लिए तैयार रहें या उसके आस-पास भी न दिखाई दें। अगर वह गुस्सा करने लगे तो उस के पास चॉकलेट फेंक कर भाग जाओ'।इलियाना ने यह मजाकिया जवाब फैंस को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस कमेंट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा के साथ इस फिल्म में दिखेंगी इलियाना
वर्क फ्रंट की बात करें तो अब इलियाना रणदीप हुड्डा के साथ 'अनफेयर ऐंड लवली' में नजर आएंगी। फिल्म का बैकग्राउंड हरियाणा है और यह हमारे देश के फेयर स्किन के जुनून और उससे सांवली लड़कियों को होने वाली मुश्किलों पर बेस्ड है।












Click it and Unblock the Notifications