ऋतिक रोशन से फैन ने पूछा क्या आप फ्री में मेरा AC सर्विस करवा सकते हैं? एक्‍टर ने दिया ये फनी जवाब

मुंबई: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के कारण जमकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्‍टर की एक फैन ने ऋतिक रोशन से ऐसी रिक्‍वेस्‍ट कर दी कि वो वायरल हो गई। इतना ही नहीं उस फैन को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने बड़ा ही मजेदार रिप्‍लाई किया और जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। ऋतिक ने अपनी फैन को रिप्‍लाई करके उसका दिन बना दिया।

ऋतिक

ऋतिक की फैन ने किया ये ट्वीट
बता दें ऋतिक रोशन की फैन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उसने एक्‍टर जिन कंपनियों और ब्रांड को प्रमोट करते हैं उनक कंपनियों का नाम लिखा। जिस पर उसने अर्बन क्लैप नाम की कंपनी ने उनके ट्वीट को रीट्टीट किया और लिखा इतना सब कर रहे हो तो एसी सर्विस भी करा ही लो। यहां तक तो ये बात फैन और कंपनी के बीच थी।

ऋतिक बोले जैसा आदेश मैडम
इसके बाद फैन ने एक्‍टर का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया कि क्या आप फ्री में एसी सर्विस कराने में मेरी मदद कर सकते हैं ? जिसका जवाब देते हुए एक्‍टर ने मजेदार ट्वीट किया जैसा आपका आदेश मैम।

कंपनी में ऋतिक के फैन को किया ये रीट्वीट
एक्‍टर का ये जवाब देखकर उनकी फैन की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। फैन ने एक्‍टर को रीट्वीट किया और लिखा- हे भगवान, ये क्‍या हो गया। इसके बाद अर्बन क्लैप ने भी फैन को रीट्वीट करते हुए लिखा It's Magic. It's Magic. हमारे पास एक पावर जेट है जिसकी आपको जरूरत पड़ेगी। एक साल तक एसी की सर्विस और अर्बन क्लैप के कई सारे वाउचर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+