मशहूर सिंगर कुमार सानू हुए कोरोना संक्रमित, FB पर दी जानकारी, अमेरिका जाना हुआ कैंसिल
नई दिल्ली। कोराना वायरस से पूरा विश्व जंग लड़ रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसका प्रकोप झेल रहे हैं, हाल ही में मशहूर सिंगर कुमार सानू इस घातक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण उनका यूएस प्लान रद्द हो गया है, सिंगर ने अपने फेसबुक पेज पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उनके फेसबुक पोस्ट पर उनकी टीम की ओर से लिखा गया है कि दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।'
Recommended Video

मशहूर सिंगर कुमार सानू हुए कोरोना संक्रमित
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है। बता दें कि पिछले 9 महीने से कुमार सानू अपने परिवार से दूर हैं, उनकी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल इस वक्त अमेरिका में हैं, 20 अक्टूबर को कुमार सानू का जन्मदिन है, जिसे मनाने के लिए वो अपने परिवार वालों के पास यूएस जाने वाले थे लेकिन अब उनके संक्रमित निकलने की वजह से उनका जाना कैंसिल हो गया है।

कुमार सानू की दो शादियां हुई हैं
बता दें कि पांच बार लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले कुमार सानू ने दो शादियां की हैं, उन्होंने पहली शादी रीता नाम की लड़की से हुई थी लेकिन साल 1994 में दोनों का तलाक हो गया था, इस शादी से कुमार सानू का एक बेटा जान सानू है, जो कि इन दिनों बिग बॉस 14 में प्रतियोगी हैं, वो भी सिंगर हैं और इन दिनों अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें वो शेयर कर रहे हैं।

सानू ने सलोनी से दूसरी शादी की
हाल ही में जान ने शो में खुलासा किया था कि उनकी मां जब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब ही उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे हैं, उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं, उन्हें कभी पापा का प्यार नहीं मिला, इस तलाक के बाद सानू ने सलोनी से दूसरी शादी की थी जिससे उनको दो बेटियां हैं, जिनसे मिलने के लिए ही वो अमेरिका जाने वाले थे।

जारी है कोरोना का तांडव
मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और अलग-अलग राज्यों में कुल मामले 73 लाख के पार पहुंच चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस के 63,371 नए केस सामने आए हैं और 895 मरीजों की मौत हुई है। नए केस मिलने के बाद कोरोन वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 73,70,469 और मृतकों का आंकड़ा 1,12,161 पहुंच गया है।













Click it and Unblock the Notifications