फेमस एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में भर्ती कर बिल भरने के डर से बेटा भागा

पाकीजा जैसी क्लासिक फिल्मों में काम कर चुकी गुजरे जमाने की एक्ट्रेस गीता कपूर को बुढ़ापे में उनका बेटा हॉस्पिटल में भर्ती कर छोड़ गया।

मुंबई। गुजरे जमाने की जानी-मानी बॉलीवुड हस्ती गीता कपूर को लोग आज भले ही भूल गए हों, पर फिल्मों में उनकी बेहतरीन भूमिका को शायद ही कोई भूल पाएगा। बुढ़ापे में उनके अपने ही सगे बेटे पराए हो गए हैं। हॉस्पिटल का बिल न भरना पड़े इसलिए गीता कपूर का बेटा राजा कपूर उनको मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कर भाग गया।

100 से अधिक फिल्मों में कर चुकी काम

100 से अधिक फिल्मों में कर चुकी काम

पाकीजा, रजिया सुल्तान, प्यार करके देखो जैसी हिंदी फिल्मों में गीता कपूर ने अभिनेत्री के रूप में काम किया है। 100 से अधिक फिल्मों में काम करनेवाली गीता कपूर की तबीयत बिगड़ने की वजह से राजा कपूर ने मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल से एंबुलेंस मंगवायी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करके वहां से रफूचक्कर हो गया।

बुढ़ापे में बेटा हो गया पराया

बुढ़ापे में बेटा हो गया पराया

हॉस्पिटल का बिल भरने के डर से राजा कपूर वहां से भाग गया। गीता कपूर को 21 अप्रैल को हॉस्पिटल में भरती कराया गया था, उसके बाद से उनका बेटा राजा कपूर उनसे मिलने ही नहीं आया। साथ ही फोन का भी जवाब नहीं दिया। विशेष बात जिस घर में राजा कपूर रहता था, वो घर भी छोड़कर चला गया है।

वृद्धाश्रम के बजाय कोई चारा नहीं

वृद्धाश्रम के बजाय कोई चारा नहीं

एक महीने से ज्यादा का वक्त गीता कपूर को हॉस्पिटल में रखे हो गया है, जिसका बिल लाखों का हो गया है। गीता कपूर की तबीयत में अभी सुधार है। हॉस्पिटल प्रशासन उन्हें डिस्चार्ज करने को भी तैयार है लेकिन उनके बेटे के भाग जाने के कारण हॉस्पिटल वालों के पास गीता कपूर को वृद्धाश्रम में दाखिल करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+