Covid-19: मशहूर एक्टर-नेता कमल हासन को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 22 नवंबर। मशहूर एक्टर और राजनेता कमल हासन कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी ट्विटर पर दी हैं। खबर है कि कमल हासन हाल ही में अमेरिका से लौटे थे, जिसके बाद से उन्हें खांसी और सर्दी थी। इसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव निकला। उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि भी की है।

'अब समझ में आया कि महामारी कम नहीं हुई है'

'अब समझ में आया कि महामारी कम नहीं हुई है'

कमल हासन ने तमिल भाषा में ट्ववीट किया है , जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'अब समझ में आया कि महामारी कम नहीं हुई है, यूएस ट्रिप से लौटने के बाद मुझे थोड़ी खांसी थी,टेस्ट करवाया तो पता चला कि मुझे कोरोना हो गया है, फिलहाल में आइसोलेशन में हूं। आप लोग भी सावधानी रखें और ध्यान रखें।' फिलहाल कमल हासन इस वक्त चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

Recommended Video

    Kamal Haasan हुए Corona Positive, अस्पताल में हुए भर्ती, ट्विटर पर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    हमेशा रहा कमल का कमाल

    हमेशा रहा कमल का कमाल

    आपको बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हासन बीते चालीस साल से ज्यादा वक्त से सिल्वर स्क्रीन पर चमक रहे हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। अपनी फिल्मों के हर करेक्टर में घुस जाना उनकी खासियत है, तभी तो कमल ने जहां-जहां काम किया, वहां पर जबदस्त कमाल किया है।

    एंटरटेनमेंट का कंपलीट पैकेज

    एंटरटेनमेंट का कंपलीट पैकेज

    कमल हासन केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट का कंपलीट पैकेज हैं। वो अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर और लिरिसिस्ट भी हैं। वो तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। मालूम हो कि उन्हें फिल्म 'मूंदरम पिराई', 'नायागन' और 'इंडियन' के लिए नेशनल अवार्ड मिला है।

    दो बेटियों के पिता हैं कमल हासन

    अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कमल हासन दो बेटियों के पिता हैं। दौलत, शौहरत, बच्चे और लिव इन रिलेशन के बाद भी आज कमल हासन लाइफ में काफी अकेले हैं, साल 2016 में वो और उनकी लिव इन पार्टनर गौतमी तड़ीमल्ला अलग हुए थे, दोनों 13 साल से लिवइन रिलेशन में थे, ऐसे में दोनों का अलग होना अपने आप में एक बड़ी खबर थी।

    कमल हासन की दो शादी हो चुकी हैं

    कमल हासन की दो शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी नृत्यांगना वाणी गणपति से हुई थी, जिनसे कमल ने 1978 में शादी की थी लेकिन 10 साल बाद ये शादी टूट गई। इसके बाद कमल की लाइफ में एंट्री हुई फिल्म अभिनेत्री सारिका की, जिनके बारे में कहा जाता है कि दोनों ने शादी तब की, जब सारिका गर्भवती हो गई थीं।

    दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन

    कमल हासन ने 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। कमल और सारिका का साल 2004 में तलाक हो गया था। इसके बाद कमल , गौतमी तड़ीमल्ला के साथ लिवइन में रहे लेकिन 13 साल बाद ये रिश्ता खत्म हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+