Indian citizenship: अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, क्या लड़ेंगे साल 2024 का चुनाव?

Akshay Kumar gets Indian citizenship: बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी कि अक्षय कुमार को 'भारत की नागरिकता' मिल गई है। 'स्वतंत्रता दिवस' के मौके पर अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि 'दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी, हैप्पी इंडिपेंडेंस डे, जय हिंद।'

 Akshay Kumar

आपको बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद अक्षय के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, वो सभी उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे है, उनमें से कई लोगों ने लिखा है कि 'आज तो आजादी का जश्न दोगुना हो गया है।'

अक्षय कुमार साल 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं?

तो वहीं इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी है, जो ये कह रहे हैं कि शायद अब अक्षय कुमार साल 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं? लेकिन लोगों के कयासों के बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राजनीति में आने के सवाल का ही जवाब दे रहे हैं।

अक्षय कुमार का पुराना वीडियो वायरल

दरअसल एक साल पहले अक्षय कुमार ने 'द लल्लनटॉप' को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनके राजनीति में आने के बारे में प्रश्न किया गया था, जिसके जवाब में अक्षय ने कहा था कि 'मेरी राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं देश के लिए एक नागरिक जो कर सकता है, मैं वो ही करूंगा।'

'लेकिन मुझे राजनीति में नहीं जाना है...'

उन्होंने आगे कहा था कि 'मुझे कोई भी जगह ऐसी दिखती है, जहां मैं कुछ कर सकता हूं लेकिन मैं जा नहीं सकता हूं तो मुझसे जो भी बन पाता है, जैसे पैसे भेजकर तो कर लेता हूं लेकिन मुझे राजनीति में नहीं जाना है, मैं फिल्में बनाकर ही खुश हूं।'

अक्षय कुमार ने लिया था पीएम मोदी का इंटरव्यू

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी का एक इंटरव्यू लिया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से राजनीति से हटकर सवाल किए थे।दोनों का ये इंटरव्यू काफी चर्चित रहा था।

अक्षय हैं पीएम मोदी के समर्थक?

लेकिन इसके बाद से ही अक्षय कुमार पर पीएम मोदी के समर्थक होने का आरोप लगता आया है, यही नहीं इसी इंटरव्यू के बाद अक्षय कुमार की नागरिकता वाली बात भी मीडिया में सुर्खियां बनी थी, जिसके लिए अक्षय काफी ट्रोल भी किए गए थे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी।

'बुरा लगता है जब मुझे कैनेडियन कुमार बुलाते हैं'

मालूम हो कि अपने कई इंटरव्यू में अक्षय ने कहा भी है कि 'उन्हें उस समय बहुत दुख लगता है जब लोग उन्हें 'कैनेडियन कुमार' कहते हैं और सिटीजनशिप को लेकर मजाक बनाते हैं।' अक्षय ने हमेशा कहा कि 'भारत ही उनका देश है और इसी से उनकी पहचान है,उन्होंने जो कुछ भी कमाया है, वो इसी देश में कमाया है तो वो इससे अलग कैसे हो सकते हैं।'

काम की तलाश में गया था कनाडा: अक्षय कुमार

उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कनाडा की नागरिकता के बारे में भी बताया था, उन्होंने कहा था कि 'साल 1990 से 2000 के बीच का वक्त उनके करियर के लिए अच्छा नहीं था। करियर के उस नाजुक दौर में इसलिए अपने दोस्त के पास कनाडा चला गया था, जिससे वहां कुछ काम मिल सके।'

'तुम यहां कि नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हो'

तभी मेरे दोस्त ने कहा कि 'तुम यहां कि नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हो', मैंने उसकी बात मान ली और अप्लाई कर दिया और कुछ दिन बाद मुझे सिटीजनशिप मिल गई लेकिन उसी दौरान मेरी दो फिल्में बॉलीवुड में सुपरहिट हुईं और उसके बाद मैं काम के सिलसिले में कभी कनाडा नहीं गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+