मुंबई पुलिस ने शेयर किया 'चेल्लम सर' का जबरदस्त मीम, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मुंबई, 11 जून। मनोज बाजपेयी और सामंथा की हालिया रिलीज वेब सीरीज फैमिली मैन-2 काफी लोकप्रिय हो रही है। इस वेब सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमे काम करने वाले तकरीबन हर किरदार की चर्चा हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर चेल्लम सर की हो रही है जो सीरीज में एनएआईए के लिए काम कर रहे मनोज बाजपेयी की ऐसे समय में मदद करने के आते हैं जब श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे मनोज के सामने कोई विकल्प नजर नहीं आता है। चेल्लम सर एकदम सटीक जानकारी देकर हर बार मनोज बाजपेयी की मदद करते हैं। यही वजह है कि चेल्लम सर पर काफी सारे मीम सोशल मीडिया पर बन रहे हैं। एक ऐसे ही मीम का इस्तमाल करते हुए मुंबई पुलिस ने भी एक जबरदस्त ट्वीट किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है।
Recommended Video

मुंबई पुलिस का ट्वीट
मुंबई पुलिस मजेदार ट्वीट के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए जानी जाती है। अपने बेहतरीन ट्वीट के जरिए वह लोगों को अपराध से दूर रहने के लिए जागरूक करती रहती है। कुछ इसी तरह का ट्वीट मुंबई पुलिस की टीम ने किया है, जिसमे चेल्लम सर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। मुंबई पुलिस की ओर से जो ट्वीट किया गया है उसमे एक व्यक्ति पूछता है कि चेल्लम सर मुंबई में चिलम कहां मिलेगी। इस सवाल के बाद चेल्लम सर 100 नंबर डायल करते हैं और कॉप्स ऑन डिलिवरी यानी पुलिस देने आ रही है कहते हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया जेल में फ्री पिक अप एंड ड्रॉप की सेवा। नशे से दूर रहिए, होश में आओ।

डायरेक्टर ने की तारीफ
ट्विटर पर मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को फैमिली मैन-2 सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके ने काफी पसंद किया है और उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है। ट्वीट करके डायरेक्टर ने लिखा, जिस तरह से हमारी पुलिस अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्तेमाल करती है वह काफी पसंद है। मुंबई पुलिस आपका बहुत शुक्रिया। इस ट्वीट के बाद कई फैंस ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा सिर्फ मुंबई पुलिस ही इस तरह के सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्तेमाल कर सकती है। जबरदस्त मीम और शब्दों का बेहतरीन चयन।

यूपी पुलिस ने भी किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भी चेल्लम सर को लेकर इसी तरह के मीम को शेयर किया था। यूपी पुलिस की ओर से एक ट्वीट शेयर करके लिखा गया, यूपी 112, 24 घंटे हर परिवार के लिए मुश्किल के समय में उपलब्ध रहती है। यह हेल्पलाइन हर वक्त मौजूद रहती है और सही मायनों में यह रक्षक है। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, चेल्लम सर रॉकस्टार हैं। जबकि राज एंड डीके ने लिखा, यूपी पुलिस हमे आपका सेंस ह्यूमर अच्छा लगा। एक यूजर ने लिखा कि चेल्लम सर अब नए गूगल हैं उनके पास हर सवाल का जवाब है।












Click it and Unblock the Notifications