एड्स से हुई मौत, घर के सामने ही करना पड़ा अंतिम संस्कार
बालासोर। ओडिशा के बालासोर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक परिवार को अपने घर के सामने ही एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दरअसल, मरने वाले 35 साल के शख्स को एड्स था, जिसके चलते गांव वालों ने मृतक के परिवार को सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार किए जाने वाली जगह का इस्तेमाल नहीं करने दिया।
इसके चलते परिवार को बेबस होकर अपने घर के सामने ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस शख्स की मौत शुक्रवार को ओडिशा के कुटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई थी।
परिवार ने बताया कि शव को बालासोर स्थित तेंतेई गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, लेकिन गांव वालों का कहना था कि अगर उस व्यक्ति को वहां पर जलाया गया तो इससे रोग (एड्स) पूरे गांव में फैल जाएगा।
अतिरिक्त तहसीलदार शत्रुघ्न सेठी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर गांव वालों के साथ तर्क-वितर्क भी करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications