'राम', 'लक्ष्मण' के बाद ट्विटर पर हुई 'रावण' की एंट्री? अरविंद त्रिवेदी की बेटी ने बताया सच
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान घरों में रहकर लोग 80 के देशक का फेमस आध्यात्मिक टीवी शो रामायण और महाभारत का फिर से आनंद ले रहे हैं। अब तक टेलीकास्ट हुए रामायण में भगवान राम, लंकापति रावण का वध करके अयोध्या लौट चुके हैं। रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली है।

अरविंद त्रिवेदी के ट्विटर हैंडल पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसी खबरें भी आई है कि अरविंद त्रिवेदी ने ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ट्विटर पर यह अकाउंट रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले दिग्गज ऐक्टर अरविंद त्रिवेदी का है। इस बात में कितनी सच्चाई है खुद उनकी बेटी एकता कपूर ने मीडिया को बताया है। आइए पहले जान लेते हैं उस ट्विटर हैंडल के बारे में जिसे रावण का बताया जा रहा है।
बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूँ, यह मेरी Original ID है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस #tweet को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं निःसंकोच उन्हने #FOLLOW करूँगा।
— Arvind Trivedi (@arvindtrivedi_) April 18, 2020
जय सियाराम🙏
ॐ नमः शिवाय💐
'राम', 'लक्ष्मण' के बाद ट्विटर पर आए 'रावण' ?
रामायण के पुनर्प्रसारण के साथ ही उनके किरदार अब सोशल मीडिया का रूख कर रहे हैं, 'राम' और 'लक्ष्मण' के बाद दवा किया गया कि अब 'रावण' यानी कि अरविंद त्रिवेदी ने भी ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया है। जब इस बात की जानकारी यूजर्स को लगी तो उन्होंने खुले दिल से अरविंद त्रिवेदी का ट्विटर पर स्वागत किया। बता दें कि सुनील लेहरी उर्फ लक्ष्मण और अरुण गोविल उर्फ राम ने हाल ही में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनया है।

रावण के किरदार को अपनी एक्टिंग से जीवंत कर दिया
देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों की डिमांड को देखते हुए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का पुनर्प्रसारण हो रहा है। इस आध्यात्मिक टीवी शो का क्रेज आज भी लोगों में कम नहीं हुआ है, लोग इसके अभिनेताओं के बारे में जानने के लिए इंटरनेट का रूख कर रहे हैं। पॉपुलर शो रामायण में अरविंद ने रावण का सशक्त किरदार इतना बखूबी निभाया था कि वो जीवंत हो गया था जिसके बाद लोग उनके फैन हो गए।

असल जिंदगी में भी रावण के नाम से हैं फेमस
अरविंद को लोग असल जिंदगी में भी 'रावण' या 'लंकेश' कहकर ही बुलाते हैं। 81 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी की बेटी एकता ने बताया कि उनके पापा ने ट्विटर पर कोई भी अकाउंट नहीं बनाया है। बता दें कि यह ट्विटर हैंडल 18 अप्रैल, 2020 को बनाया गया था। ट्विटर पर अरविंद की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि ट्विटर पर आने के 24 घंटे के बाद ही उनके 11000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

अरविंद त्रिवेदी उर्फ रावण का पहला ट्वीट
अरविंद त्रिवेदी उर्फ रावण के ट्विटर हैंडल से सबसे पहले ट्विट में लिखा गया कि 'बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं ट्विटर पर आया हूँ, यह मेरी आधिकारिक आईडी है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस ट्वीट को #RavanOnTwitter के साथ रीट्वीट करेगा मैं निःसंकोच उन्हें फॉलो करूगा। जय सियाराम... ओम नमः शिवाय।' हालांकि यह उनका फर्जी अकाउंट निकला।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत
बता दें अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के पहले और बाद में कई बॉलीवुड और गुजराती फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया, 1991 से 1996 तक अरविंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे। ट्विटर पर उनका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें वह कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना का रूप धर सड़क पर निकला यूपी पुलिस का सिपाही, कुछ इस तरह लोगों को कर रहा है जागरूक
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications